उत्तराखंड में आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद नहीं थम रहा उत्तराखंड का बवाल, पुलिस अधिकारियों ने डाला डेरा; कई दुकानों में तोड़-फोड़…….
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर में एक किशोरी से अश्लील हरकत के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी बवाल थम नहीं रहा है। सोमवार को नंदानगर से लेकर जिला मुख्यालय गोपेश्वर तक बाजार बंद रहे और प्रदर्शन हुए। स्थानीय निवासियों ने जुलूस निकालकर हंगामा भी किया। इस घटना के विरोध में गोपेश्वर में प्रदर्शनकारियों ने कुछ दुकानें खुली मिलने पर उनका सामान बाहर फेंक दिया।
चमोली के नंदानगर (घाट) में किशोरी से अश्लील हरकत के बाद उपजा आक्रोश आरोपित की गिरफ्तारी के बाद भी थम नहीं रहा। सोमवार को इस घटना के विरोध में नंदानगर से लेकर जिला मुख्यालय गोपेश्वर तक बाजार बंद रहे और प्रदर्शन हुए। स्थानीय निवासियों ने जुलूस निकालकर हंगामा भी किया। गोपेश्वर में प्रदर्शनकारियों ने कुछ दुकानें खुली मिलने पर उनका सामान बाहर फेंक दिया।
नंदानगर में प्रदर्शन के दौरान उग्र भीड़ ने पुराने बस अड्डे के पास विवादास्पद टिन शेड को तोड़ डाला। यहां बाहर से आए कुछ व्यापारियों की दुकानों में मकान मालिकों ने ताले डाल दिए हैं। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए दो डीएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
एसपी ने डाला डेरा
एसपी सर्वेश पंवार भी रातभर क्षेत्र में डेरा डाले रहे। इस बीच न्यायालय ने आरोपित को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जिला कारागार भेज दिया है। रविवार को नंदानगर में जुलूस के दौरान सात दुकानों व एक भवन में तोड़फोड़ करने के मामले में 300 से अधिक लोगों पर नंदानगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि वीडियो और फोटो की मदद से आरोपितों की पहचान की जा रही है।
नंदानगर के पुराने बाजार में 22 अगस्त को एक किशोरी से सैलून चलाने वाले बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के थानाक्षेत्र नांगड़, ग्राम सोफतपुर निवासी आरिफ ने अश्लील हरकत कर दी थी। शनिवार को किशोरी के पिता ने नंदानगर थाने में इसकी शिकायत की।
रविवार सुबह घटना का पता चलने पर हिंदू संगठन आक्रोशित हो गए और आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाजार बंद कर दिया। इस दौरान भीड़ ने आरोपित के सैलून के अलावा छह मुस्लिम व्यापारियों की दुकानों व एक भवन में तोड़फोड़ भी की। देर शाम पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से बिजनौर में दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जिले में आक्रोश नहीं थमा।
सैकड़ों लोगों ने निकाला जुलूस
सोमवार को भी नंदानगर में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। इस दौरान नंदप्रयाग सहित क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक संपर्क मार्गों पर वाहन भी नहीं चले। आंदोलन में आसपास के गांवों से सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए और जुलूस निकालकर आक्रोश जताया।


More Stories
ऋषिकेश क्षेत्र में फ्लैट में जुआ खेलते हुए 8 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 लाख रूपये से ज्यादा की नगदी बरामद
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
डोईवाला पुलिस व आरपीएफ (RPF) की संयुक्त टीम ने किया फर्जी सहायक सुरक्षा आयुक्त को गिरफ्तार, अस्सिटेन्ट कमाण्डेट बनकर ठगी करने की फिराक मे था अभियुक्त