गोपेश्वर (चमोली)। अर्थ एवं संख्या विभाग गोपेश्वर में शनिवार को सांख्यिकी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारत में सांख्यिकी विज्ञान के जनक माने जाने वाले प्रो प्रशांत चंद्र महालनोबिस के चित्र पर मार्ल्याण कर श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया।
जिला अर्थ एवं संख्या कार्यालय में निर्णय लेने के लिए डेटा का उपयोग विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में सतत विकास लक्ष्यों पर विचार विमर्श के सामाजिक आर्थिक नियोजन और नीति निर्माण को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी ने पीसी महालनोबिस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी ओर से किये गये कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी विजय प्रकाश मौर्य, उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह सहित सभी कर्मचारी मौजूद थे।

More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक