-वेबकास्टिंग के लिए शनिवार को कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिल के बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए विधानसभा के 105 बूथों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में रिजर्व सहित 118 वेबकास्टिंग कार्मिकों को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर प्रभात रावत ने वेब कास्टिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के साथ मतदेय स्थलों पर कैमरे के इंस्टॉलेशन, संचालन और नेट कनेक्टिविटी के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
नोडल अधिकारी हेमंत मौर्य ने बताया कि मतदान के दिन 105 बूथों पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। वेबकास्टिंग के लिए कार्मिकों को सात जुलाई को रवाना किया जाएगा। वेबकास्टिंग में तैनात कार्मिकों को सात जुलाई को ही पोस्टल बैलेट से अपना मतदान करने के लिए सुविधा केंद्र बनाया जाएगा। वेबकास्टिंग की कन्ट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। इन केंद्रों पर मतदान शुरू होने से लेकर मतदान की समाप्ति तक की पल-पल की गतिविधियों पर आयोग की सीधी नजर रहेगी। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 50 फीसदी मतदेय स्थलों पर लाइव निगरानी रखी जाएगी। जहां वेब कास्टिंग होनी है वहां पर विभिन्न चरणों में ट्रायल भी आयोजित किए जाएंगे।

More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक