
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
उत्तराखण्ड में नैनीताल के क्वारब गांव स्थित अल्मोड़ा हल्द्वानी को जोड़ने वाले मुख्य पुल के पास पहाड़ी से मलवा गिरने के कारण गुरुवार रात से ही यातायात रोक दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग एक्सटेंशन(एन.एच.-ई.)में दोनों तरफ से वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई है।
दिल्ली से नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग 87 के एक्सटेंशन अल्मोड़ा मार्ग में गुरुवार रात पहाड़ी से मलबा आ गया जिससे वाहनों की आवाजाही ठप जो गई। भावली – गरमपानी – अल्मोड़ा मार्ग में क्वारब पुल से ठीक पहले भारी मात्रा में मलबा आ गया। इससे अल्मोड़ा से हल्द्वानी/नैनीताल की तरफ आने जानें वाले वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। व्यस्त सड़क होने के कारण दोनों तरफ से वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गयी। सड़क पर मलवा आने की सूचना मिलते ही क्वारब चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुल के पास सड़क बंद होनें की सूचना विभागीय अधिकारियों दी गयी। मलवे से पुल के एक हिस्से को भी भारी नुकसान पहुँचा है। अब ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पुल का हिस्सा टूटा हो सकता है। पहाड़ी से लगातार मलवे के गिरने से पुल के ऊपर से मलवे को नहीं हटाया जा सका। पुलिस के अनुसार हाइवे बन्द करके खैरना से रुट डाइवर्ट किया गया है। अल्मोड़ा को जाने वाले वाहन खैरना से रानीखेत होते हुए या खुटानी- लंमगड़ा होते हुए भेजे जा रहे हैं।


More Stories
एसएसपी टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे ने किया थाना थत्यूड़ का आकस्मिक निरीक्षण,एसएसपी ने नवीन भवन हेतु प्रस्तावित भूमि का भी किया स्थलीय निरीक्षण,लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.!
डीएम देहरादून डॉक्टर आशीष चौहान ने शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर अधीनस्थ अधिकारियो क़ी ली बैठक, बैठक मे मौजूद सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के दिये निर्देश, शीतलहर से बचाव, अलाव एवं कंबल वितरण, रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाएं, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं तथा पर्वतीय मार्गों पर आवागमन सुचारू रखने पर दिया विशेष जोर.!
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण,गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री.!