
हिमांशु गौड (राष्ट्रीय दिया समाचार) सेलाकुई
देहरादून की सेलाकुई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली से लाकर सेलाकुई की कालेज के छात्र छात्राओ को स्मैक बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने करीब दस लाख रूपयो की अवैध स्मैक बरामद की है आपको बता दे कि मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर सभी थाना क्षेत्रों में अलग- अलग टीमें गठित कर लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही कर रही है। इसी कडी में थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा दिनांक 04/10/2024 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त सनी चुंग को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के कब्जे से कुल 31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसे मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
*पूछताछ का विवरण:-*
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह विकास नगर गीता भवन के पास सिलाई का कार्य करता है तथा नशे का आदी है। अपने नशे की पूर्ति तथा जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह बरेली से सस्ते दामों में स्मैक लाकर विकासनगर तथा आसपास के क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को ऊँचे दामों में बेचता है, जिससे उसे काफी मुनाफा हो जाता है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-*
सनी चुंग पुत्र सुदर्शन लाल निवास सरफजीत नगर अंबाला रोड थाना कुतुबशेर, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी जीवनगढ़ डाकपत्थर, कोतवाली विकास नगर, उम्र 45 वर्ष
*बरामदगी-*
1- 31 ग्राम अवैध स्मैक
*(अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख 30 हज़ार रू0 )*
*पुलिस टीम:-*
1- उ०नि० अनित कुमार
2- अ०उ०नि० कृपाल सिंह
3- हे०कां० योगेश
4- कां० संदीप

More Stories
राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी विभागों को जारी हुए विस्तृत दिशा-निर्देश
किसानों की आय बढ़ाने, जैविक खेती, वैज्ञानिक तकनीक और विपणन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन वर्षीय कार्ययोजना बनाने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश
उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक, महा रजिस्ट्रार/जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने की जनगणना कार्य की समीक्षा