
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
नशा तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के सम्बन्ध में एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर कोतवाली ऋषिकेश में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में नामजद अभियुक्ता रेखा साहनी पत्नी सुरेन्द्र साहनी निवासी: चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश देहरादून जो लम्बे समय से ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध शराब तथा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त थी, पुलिस द्वारा अभियुक्ता की श्यामपुर ऋषिकेश में अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति लगभग 13 लाख रू0 मूल्य के मकान को चिन्हित किया गया था। जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी देहरादून को प्रेषित करते हुए अभियुक्ता के विरूद्ध प्रभावी पैरवी करते हुए जिलाधिकारी देहरादून से उक्त अवैध सम्पत्ति के कुर्की के आदेश प्राप्त किये गये थे।
आज दिनांक: 11-12-2024 को नायब तहसीलदार ऋषिकेश व कोतवाली ऋषिकेश/ रायवाला की सयुक्त टीम द्वारा अभियुक्ता रेखा साहनी की श्यामपुर ऋषिकेश मंे अवैध रूप से अर्जित उक्त सम्पत्ति को कुर्क करते हुए सीलिंग की कार्यवाही की गयी।

*कुर्क की गयी सम्पत्ति का विवरण:*
मौजा श्यामपुर तहसील ऋषिकेश में 57 वर्ग गज की अचल सम्पत्ति (दो कमरे किचन बरामदा व लैट्रीन बाथरूम)
*विवरण अभियुक्ता:-*
रेखा साहनी पत्नी सुरेन्द्र साहनी निवासी न्यू त्रिवेणी कालोनी, कोतवाली ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र -37 वर्ष
*पुलिस/राजस्व टीम :-*
1-नायब तहसील ऋषिकेश मय टीम
2-प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश
3-प्रभारी निरीक्षक रायवाला
4-व0उ0नि0 ऋषिकेश मय फोर्स

More Stories
एम्स ऋषिकेश मे विश्व स्तनपान सप्ताह में ब्रेस्टफीडिंग चैंपियन माताओं का हुआ सम्मान, वार्षिक सप्ताहव्यापी समारोह में विशेषज्ञ वेबिनार, जनजागरूकता संवाद, नाटक, क्विज, पोस्टर प्रतियोगिताओं का किया आयोजन.!
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, डीएम देहरादून ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगन वाड़ी केंद्रों की कल को छुट्टी के आदेश किये जारी.!
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की बैठक हुई सम्पन्न,सभी स्कूल बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों को लेकर विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा के बाद बनी सहमती !