
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
रिलायंस सैटअप बॉक्स का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले
फरार ईनामी को बहादराबाद थाना पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
वर्ष 2021 में थाना बहादराबाद क्षेत्र के व्यापारी अमित सैनी संचालक छोटू महाराज ने पुलिस को तहरीर देकर अश्वनी चौबे निवासी पटना बिहार, कुमार प्रसून निवासी ठाणे महाराष्ट्र, तरनजीत सिंह निवासी पथरी हरिद्वार व प्रशांत संगल निवासी देहरादून आदि के विरुद्ध रिलायंस सैटअप बॉक्स का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर 03 करोड़ 20 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपित तरनजीत व प्रशांत संगल के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में भेज दिए थे। घटना का मास्टरमाइंड आरोपित कुमार प्रसून 2021 से लगातार फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध न्यायालय नेवर्ष 2022 में गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था। आरोपित के लगातार फरार रहने के कारण एसएसपी ने उस पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपित कुमार प्रसून पुत्र स्व. भुवनेश्वर प्रसाद निवासी ए/204, एन जी विकास, सीएचएस लिमिटेड, बेवर्ली पार्क, कनकिया रोड, मीरा रोड पूर्वी, ठाणे महाराष्ट्र को एम्स दिल्ली के पास से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित ने खुद को रिलायंस कंपनी का टेक्निकल हैड बताकर अपने साथी अश्वनी चौबे आदि के साथ मिलकर अमित सैनी को उत्तराखंड का रिलायंस कंपनी के सेटअप बॉक्स का डिस्ट्रीब्यूटर बनने का झांसा देकर धोखाधड़ी से उनसे 3 करोड़ 20 लाख की धनराशि हड़प ली थी। आरोपित ने रिलायंस सेटअप बॉक्स का हेडक्वार्टर बनाने के लिए बिल्डिंग का निर्माण भी कराया था। अमित सैनी से धनराशि मिलने के बाद आरोपित फरार हो गए थे।
*नाम पता गिरफ्तार ईनामी अभि0*
1- कुमार प्रसून पुत्र स्व0 भुवनेश्वर प्रसाद निवासी A/204, एन जी विकास, सी एच एस लिमिटेड, बेवर्ली पार्क, कनकिया रोड, मीरा रोड पूर्वी, ठाणे महाराष्ट्र
*पुलिस टीम*
1- नरेश सिंह राठौड़ थानाध्यक्ष बहादराबाद
2- खेमेंद्र गंगवार प्रभारी चौकी शांतरशाह
3- हे0का0 नरविंद्र सिंह
4- का0 बलवंत सिंह
5- का 0 मुकेश राणा

More Stories
55 लाख रुपये की साइबर ठगी के प्रकरण में STF की कार्रवाई, 1 साइबर अभियुक्त को पंजाब से किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखण्ड के युवाओं को दी शुभकामनाएं, विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, मुख्य सचिव ने वैज्ञानिक दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना