शंशाक गैंग के सदस्य विकास की गिरफ्तारी के बाद कई राज्यों से देहरादून पुलिस, को धन्यवाद के संदेश मिल रहे है गुजरात के मेहसाणा से गिरफ्तार शशांक गैंग के सदस्य अभियुक्त विकास कुमार थाना सोनापुर बिहार से हत्या सहित बैंक डकैती मैं वांछित चल रहा था पकडे गये अभियुक्त द्वारा सोनापुर में पीएनबी बैंक में अपने 05 अन्य साथियों के साथ डकैती की घटना को दिया अंजाम दिया था घटना में अभियुक्त द्वारा सुरक्षा में नियुक्त दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थीअभियुक्त के विरुद्ध लूट, डकैती, एनडीपीएस एक्ट व अन्य संगीन धाराओं के कई अभियोग पहले से पंजीकृत है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 07/01/2024 को गुजरात के मेहसाणा से गिरफ्तार शशांक गैंग के सदस्य विकास कुमार पुत्र मनोज भगत द्वारा अप्रैल 2023 में सोनपुर जिले के पीएनबी ब्रांच में अपने 5 अन्य साथियों के साथ डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था, जिनके द्वारा घटना के दौरान सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों की गोली मार का हत्या की गई थी तथा बैंक से 13,50,000 ₹ लूट कर फरार हो गए थे। उक्त घटना में अभियुक्त विकास सोनपुर थाने से वांटेड चल रहा है।
अभियुक्त के ऊपर बिहार के अलग-अलग थानों में एनडीपीएस, लूट, डकैती व अन्य संगीन घटनाओं के अभियोग पंजीकृत हैं।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास :-*
1- मुकदमा अपराध संख्या 126/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना लालगंज, वैशाली, बिहार
2- मुकदमा अपराध संख्या 52/20 धारा 392 भादवि, थाना रामकृष्ण नगर, पटना, बिहार
3- मुकदमा अपराध संख्या 177/20 धारा 392 भादवी थाना अगमकुआं, पटना, बिहार
4- मुकदमा अपराध संख्या 296/23 धारा 396 भादवी व 27 आर्म्स एक्ट, थाना सोनपुर, पटना, बिहार

More Stories
सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में डीएम सविन बंसल का औचक निरीक्षण; निरिक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताओं का हुआ बड़ा खुलासा, उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को भेजी संस्तुति !
देहरादून की ANTF टीम ने शातिर नशा तस्कर दिलशाद को किया गिरफ्तार, टीम ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे नशे की गोलियां और केप्सूल किये बरामद,पकड़ा गया आरोपी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बना रहा था नशे का शिकार !
मुज़फ्फरनगर पुलिस ने शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से अवैध हथियार हुआ बरामद, पुलिस पार्टी पर फायर कर होना चाह रहा था फरार, पुलिस की गोली ने बदमाश को भेज दिया अस्पताल !