
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
आपराधिक घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो, घरेलू नौकरों के सत्यापन हेतु नियमित रूप से अभियान चलाकर कार्यवाही के निर्देश दिए गये है।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आज दिनांक 16-05-2025 को पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों, घरेलू नौकरों के सत्यापन की कार्यवाही की गई। अभियान कब दौरान 850 से अधिक किरायेदारो/संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गयी तथा किरायेदारों/ घरेलू नौकरों के सत्यापन न कराने वाले 231 व्यक्तियो के 83 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 23 लाख 10 हजार रूपये का जुर्माना किया गया।
इस दौरान मौके पर कोई दस्तावेज न दिखा पाने पर 75 व्यक्तियों को आवश्यक पूछताछ / भौतिक सत्यापन हेतु थाने लाया गया तथा नियमो का उल्लंघन करने पर 40 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 10000/- रू0 का जुर्माना किया गया।

*कार्यवाही का विवरण:-*
1- सत्यापन किये गये व्यक्तियों की संख्या- लगभग 859
2- 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानों की संख्या- 231
3/ 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किया गया जुर्माना- 23 लाख 10 हजार रू0
4- 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानों की संख्या- 40
5- 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किया गया जुर्माना- 10000 रू0
6- थाने पर लाए गये संदिग्ध व्यक्ति – 75

More Stories
देहरादून में विशेष नंबरों को लेकर लोगों में खासा क्रेज, 0001 नम्बर के लिए खर्च डाले 13 लाख 91 हजार रुपये
मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, मसूरी में 4 हजार से अधिक की संख्या में पहुंची बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी उनके दीर्घायु की कामना
रायपुर में हुई युवक की हत्या में फरार चल रहे 2 अभियुक्तो को पुलिस किया गया गिरफ्तार, घटना में अब तक कुल 5 अभियुक्तो की हो चुकी है गिरफ्तारी