November 29, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून क़ी नेहरू कॉलोनी पुलिस ने अवैध स्मैक और अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से लाखो रुपयों क़ी अवैध स्मैक और शराब क़ी बरामद.!

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अप में कोतवाली नेहरू कालोनी पर गठित अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा दिनांक: 27-11-26 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सपेरा बस्ती पुल से मोथोरोवाला की ओर जाने वाले रास्ते से 01 नशा तस्कर विशाल नाथ उर्फ सिद्धू पुत्र विक्रम नाथ को लगभग 04 लाख रू0 मूल्य की 13.4 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तथा दून युनिवर्सिटी रोड तथा बद्रीपुर रेलवे फाटक के पास से 02 अभियुक्तो 1- शुभम पुत्र राजवीर को 53 पव्वे अवैध देसी शराब तथा 2- सूरज पाल पुत्र स्व0 श्री हरि सिह को 52 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली नेहरू कालोनी पर एनडीपीएस एक्ट तथा आबकारी अधिनयम के तहत अभियोग पंजीकृत किये गए।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

 

1- विशाल नाथ उर्फ सिद्धू पुत्र विक्रम नाथ निवासी सपेरा बस्ती , मोथरा वाला , थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून, उम्र 29 वर्ष

2- शुभम पुत्र राजवीर निवासी दीपनगर निकट हरापुर नेहरू कालोनी देहरादून , मूल निवासी नागल राजपूत कस्बा, गंगोह सहारनपुर उ0प्र0

3- सूरज पाल पुत्र स्व0 श्री हरि सिह निवासी कुटला नवादा नियर सोनी गार्डन, नेहरू कालोनी देहरादून

*बरामदगी:*

 

1- 13.4 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित मूल्य 04 लाख रू0)* व 1000/- रू0 नगद

2- 105 पव्वे अवैध देसी शराब

You may have missed

Share