
देहरादून। पौड़ी गढ़वाल जिले के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुए भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और गंभीर रूप से घायल लोगों को हवाई मार्ग से उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
*पौड़ी गढ़वाल सड़क दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा*
*घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुई सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

More Stories
आपदा प्रबंधन दिवस पर देहरादून में 33 स्थानों पर मॉक ड्रिल कर सुरक्षा तैयारियों को परखा,सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान की स्मृति में आयोजित हुआ व्यापक जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान, विभिन्न आपदाओं से निपटने का किया गया अभ्यास.!
मानसिक रूप से कमजोर महिला पीपलकोटी में करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, SDRF ने महिला का शव निकलकर स्थानीय पुलिस को किया सुपुर्द !
सिडकुल के पूर्व पूर्व सैनिकों मैं समान कार्य समान वेतन के संबंध में कैंप कार्यालय पहुंच कर अपनी समस्या को रखा