
जनपद चमोली के पीपलकोटी क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर महिला लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर SDRF टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया मुख्य आरक्षी सुरेंद्र गुसाईं के नेतृत्व में SDRF टीम घटनास्थल पर पहुँची, जहाँ महिला मृत अवस्था में मिली। SDRF जवानों द्वारा दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाते हुए लगभग 100 मीटर गहरी खाई से महिला के शव को बाहर निकाला गया तथा स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।मृतका की पहचान नीलम वर्मा पत्नी विजेंद्र वर्मा, उम्र 52 वर्ष, निवासी पीपलकोटी के रूप में हुई है परिजनों के अनुसार मानसिक रूप से कमजोर महिला कल से लापता थी जिसकी सुचना परिजनों ने पुलिस को दीं थी जिसके बाद से स्थानीय पुलिस और परिजनों के महिला क़ी तलाश शुरू क़ी तों घटना का पता चला !SDRF टीम द्वारा आवश्यक रेस्क्यू कार्रवाई पूर्ण कर शव को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

More Stories
पौड़ी गढ़वाल जिले के रिखणीखाल मे हुई सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मृतको को 4-4 लाख और घायलों को 50,50 हज़ार आर्थिक सहायता देने का किया ऐलान.!
आपदा प्रबंधन दिवस पर देहरादून में 33 स्थानों पर मॉक ड्रिल कर सुरक्षा तैयारियों को परखा,सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान की स्मृति में आयोजित हुआ व्यापक जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान, विभिन्न आपदाओं से निपटने का किया गया अभ्यास.!
सिडकुल के पूर्व पूर्व सैनिकों मैं समान कार्य समान वेतन के संबंध में कैंप कार्यालय पहुंच कर अपनी समस्या को रखा