
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
कोतवाली डोईवाला पर दिनांक 16/10/2026 को वादी नसीफ पुत्र कुर्बान अली निवासी नई बस्ती कुडकावाला कोतवाली डोईवाला देहरादून द्वारा प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 15/16-10-2026 की मध्य रात्रि मे अज्ञात चोर द्वारा उनकी दुकान में रखे 5200/रुपये, आधार/पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज चोरी कर लिये गये है। वादी के प्रा0 पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0- 318/2026 धारा-305 (ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही :-*
घटना के अनावरण हेतु एसएससी देहरादून के निर्देशों पर तत्काल कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा पूर्व मे चोरी प्रकरणो मे जेल गये अभियुक्तो का भौतिक सत्यापन करते हुए स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया, साथ ही घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे CCTV कैमरो का अवलोकन कर घटना में शामिल अभियुक्तो के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक 16/10/2026 को सौंग नदी पुल के पास, डोईवाला से आकस्मिक चैकिंग के दौरान अभियुक्त वसीम उर्फ मुन्ना पुत्र इकराम निवासी कुडकावाला, नई बस्ती, कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र 22 वर्ष को वादी की दुकान से चोरी की गयी नगदी व अन्य दस्तावेजो के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदी है तथा अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
वसीम उर्फ मुन्ना पुत्र इकराम निवासी कुडकावाला नई बस्ती, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र- 22 वर्ष
*बरामदगी का विवरण*
01- नगदी 5200/- रूपये
02- वादी का आधार कार्ड व पैन कार्ड
*पुलिस टीम :-*
1- व0उ0नि0 सचिन पुण्डीर, कोतवाली डोईवाला
2- अ0उ0नि0 प्रेम सिंह बिष्ट
3- हे0का0 अनिल कुमार
4- का0 सोविन्द्र कुमार

More Stories
राष्ट्रीय एकता दिवस-2026: ‘Fight Against Drugs’ थीम पर पुलिस की राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने दिखाई हरी झंडी, 31 अक्टूबर को एकता नगर (गुजरात) में राष्ट्रीय परेड में शामिल होगा दल
अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई ने बीजेपी पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से की 3 घंटे पूछताछ, बोले विधायक दूध का दूध और पानी का पानी होगा
मुख्यमंत्री ने ‘विकसित उत्तराखण्ड–यात्रा जारी है’ संवाद कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों से किया संवाद