
. सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी
मसूरी। नगर पालिका परिषद मसूरी में जिला योजना समिति के सदस्य के निर्वाचन में सभासद पवन थलवाल ने एक मत से जीत दर्ज की। उन्हें 7 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी सभासद गीता कुमाई को 6 मत प्राप्त हुए। एसडीएम मसूरी राहुल आनंद ने पवन थलवाल को विजयी घोषित किया।
चुनाव के लिए दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक मतदान कराया गया। इसके बाद एसडीएम राहुल आनंद के नेतृत्व में मतगणना शुरू हुई। मतगणना में पवन थलवाल को 7 और गीता कुमाई को 6 मत मिले। इस तरह पवन थलवाल ने एक मत से जीत हासिल की।
एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि जिला योजना समिति के लिए मसूरी नगर पालिका से सदस्य का निर्वाचन किया जाना था। निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदान और मतगणना संपन्न कराई गई, जिसके बाद पवन थलवाल को विजयी घोषित किया गया।
जीत के बाद पवन थलवाल ने सभी सभासदों और पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला योजना समिति के माध्यम से मसूरी के हितों और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। शहर के विकास और जनहित की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

More Stories
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने तड़के मैदान में उतरे सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय,18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, जिले के प्रमुख मार्गों एवं स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण.!
चोरी की घटना में 2 वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे बांग्लादेशी अभियुक्त को दून पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार
संदिग्धों की तलाश हेतु दून पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी, रायपुर क्षेत्र मे पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान