
. मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने तथा सड़क सुधार कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तराखण्ड शासन पंकज कुमार पांडेय आज तड़के सुबह 6 बजे से देहरादून शहर के प्रमुख मार्गों एवं स्थलों के स्थलीय निरीक्षण पर निकले। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न मार्गों का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया तथा सड़क सुधार एवं गड्ढा भरान कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
सचिव लोक निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया कि प्रदेश की सभी सड़कों को 18 अक्टूबर 2026 तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभागीय अधिकारी पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने सड़क सुधार कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6 बजे कालीदास रोड टर्न से हुई। इसके बाद सचिव ने कैनाल रोड, नागल, मसूरी डायवर्जन, सहस्रधारा तिराहा, लाडपुर, जोगीवाला, रिस्पना पुल, घंटाघर, चकराता रोड एवं गढ़ी कैंट सहित देहरादून शहर के प्रमुख मार्गों एवं स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मार्गों की स्थिति का जायजा लेते हुए सड़क सुधार कार्यों की प्रगति का आकलन किया।
प्रदेशभर में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को आवागमन में सुविधा मिले और सड़क सुरक्षा को भी बेहतर बनाया जा सके।
लोक निर्माण विभाग प्रदेश की सड़कों को निर्धारित समयसीमा में गड्ढामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सड़क सुधार कार्यों की निगरानी और कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान अपर सचिव लोक निर्माण विभाग विनीत कुमार, मुख्य अभियंता दयानंद, अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता अरुण पांडेय,अधिशासी अभियंता बी.एन. द्विवेदी सहित अभियंता प्रवीण कुश,दीपक, सुरेश तोमर,विपुल सैमी तथा संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
मसूरी में जिला योजना समिति के चुनाव में पवन थलवाल ने एक मत से मारी बाजी गीता कुमाई को मिले 6 मत, पवन थलवाल को 7 वोट; मसूरी के विकास को प्राथमिकता देने का किया वादा. !
चोरी की घटना में 2 वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे बांग्लादेशी अभियुक्त को दून पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार
संदिग्धों की तलाश हेतु दून पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी, रायपुर क्षेत्र मे पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान