
मुज़फ्फरनगर क़ी थाना बुढाना पुलिस ने “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत अन्तर्जनपदीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार किये है पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से 65 किलो 970 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रूपये) व तस्करी में प्रयुक्त 01 ह्युंडई वर्ना कार बरामद क़ी है अपर पुलिस महानिदेशक , मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक , सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय के पर्यवेक्षण में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह एवं थाना प्रभारी बुढाना सुभाष अत्री के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 16.10.2026 को थाना बुढाना पुलिस द्वारा खतौली-बुढाना मार्ग पर बसी गेट के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक वर्ना कार आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रोका गया। कार सवारों द्वारा पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा सतर्कता दिखाते हुए कार सवारों को भागने का अवसर दिये बिना पकड लिया गया तथा नियमानुसार अभियुक्तगण व कार की तलाशी ली गयी तो कार में छिपाकर रखा गया 65 किलो 970 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया गया। थाना बुढाना पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* अभिषेक पुत्र जितेन्द्र निवासी गंगा मंदिर के पास हरथला थाना सिविल लाईन जनपद मुरादाबाद मूल निवासी ग्राम सुन्ना थाना कांधला जनपद बागपत ।
*2.* प्रेम सिंह पुत्र श्यौनाथ सिंह निवासी ग्राम कुचावली थाना छजलैट जनपद मुरादाबाद।
*बरामदगी का विवरण-*
▪️ 65 किलो 970 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रूपये)
▪️ 01 ह्युंडई वर्ना कार (तस्करी में प्रयुक्त)
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0 469/2026 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 469/2026 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तार अभियुक्त प्रेम सिंह उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 469/2026 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0अ0सं0 370/2025 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट थाना फतेह गंज, वेस्ट बरेली ।
*पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वह लोग मुरादाबाद निवासी एक अज्ञात महिला से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर लाते हैं तथा विभिन्न जनपदों में उंचे दामों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं।
थाना बुढाना पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के FORWARD & BACKWARD LINKAGES की जांच की जा रही है तथा अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी की जा रही है।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 छविकान्त थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 आशीष चौधरी थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*4.* है0का0 64 सुनील कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*5.* है0का0 640 निर्वेश कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*6.* है0का0 1330 पुष्पेन्द्र सिंह थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*7.* है0का0 176 अमरदीप सिरोही थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*8.* है0का0 244 नकुल सांगवान थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*9.* है0का0 1246 अमित तेवतिया थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*10.* है0का0 93 संजय कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*11.* है0का0 481 अमित कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*12.* है0का0 339 महेन्द्र कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*13.* का0 310 परमजीत सिंह थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

More Stories
राष्ट्रीय एकता दिवस-2026: ‘Fight Against Drugs’ थीम पर पुलिस की राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने दिखाई हरी झंडी, 31 अक्टूबर को एकता नगर (गुजरात) में राष्ट्रीय परेड में शामिल होगा दल
अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई ने बीजेपी पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से की 3 घंटे पूछताछ, बोले विधायक दूध का दूध और पानी का पानी होगा
मुख्यमंत्री ने ‘विकसित उत्तराखण्ड–यात्रा जारी है’ संवाद कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों से किया संवाद