
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून की कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने पटेलनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है पकडे गये आरोपी ने कुछ दिन पूर्व कॉलेज में हुए विवाद के चलते अपने साथियों के साथ फायरिंग की घटना को अजांम दिया था जिसके चलते एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था आपको याद दिला दे की दिनांक – 20/08/2026 को पटेलनगर क्षेत्र में स्विफ्ट कार में सवार युवकों द्वारा फायरिंग किये जाने तथा उसमें 01 युवक के घायल होने की घटना के संबंध में कोतवाली पटेलनगर में मु०अ०सँ०- 544/26, धारा- 109/3(5)/352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया गया था।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत दून पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपद के आंतरिक मार्गो व सीमावर्ती चैक पोस्टों को संदिग्ध कार सवारों की तलाश हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस द्वारा घटना के चंद घंटों के अंदर घटना में शामिल 01 अभियुक्त रोहित को घटना में प्रयुक्त कार के साथ चैकिंग के दौरान नया गांव बैरियर से गिरफ्तार किया गया था तथा घटना में शामिल अभियुक्त के 03 अन्य साथियों की तलाश हेतु पुलिस टीमो द्वारा उनके सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशे दी जा रही थी, पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरुप दिनांक 24/09/2026 को पुलिस द्वारा घटना में शामिल एक और अभियुक्त नमन पुत्र अमन को मुखबिर की सूचना पर शामली उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि उसके साथ घटना में शामिल अभियुक्त गुरमीत का उक्त युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था तथा उक्त विवाद के चलते गुरमीत द्वारा उनके साथ मिलकर आई0टी0एस0 कॉलेज वाली रोड पर आदित्य, सुजल व उसके साथियों पर फायरिंग की थी। उक्त फायरिंग में किसी को कोई चोट नही आई। मौके पर लोगो के इकट्ठा होने पर वे सभी स्विफ्ट कार से मौके से फरार हो गये थे, परन्तु आदित्य व उसके साथियों द्वारा मोटरसाइकिल से उनका पीछा करने पर शिमला बाईपास रोड सैंट ज्यूडस चौक के पास गुरमीत द्वारा दोबारा उन पर फायर किया गया, जिसमें आदित्य के एक साथी साहिल को गोली लगने से वह घायल हो गया और वे सभी मौके से फरार हो गये।
*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- नमन पुत्र सुमित निवासी ऊन गांव, थाना कैराना जिला शामली, उत्तर प्रदेश, उम्र- 19 वर्ष
*अपराधिक इतिहास :-*
1- मु०अ०सं०- 544/26 धारा 109(1)/3(5)/352 BNS
2- मु०अ०सं०- 545/26 धारा 125/191(2)/3(5) BNS
*पुलिस टीम :-*
1- उ०नि० जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी आईएसबीटी
2- कां० संदीप
3- कां० नितिन

More Stories
देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने अवैध नशे पर किया कड़ा प्रहार,अवैध मादक पदार्थो के साथ महिला सहित 02 नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से लाखो रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद.,!
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण.!
नीट यूजी 2025 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश के प्रकरण में एक और अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार