
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के प्रणेता, महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण और उत्थान को विकास का आधार माना। उनका अन्त्योदय का विचार समाज के समग्र एवं समावेशी विकास के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के विचार को आत्मसात करते हुए गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
नीट यूजी 2025 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश के प्रकरण में एक और अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अज्ञात शवों की शिनाख्त को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, श्वेता चौबे सख्त, जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों को VC के माध्यम से दिए कड़े निर्देश,_अज्ञात शवों की शीघ्र और वैज्ञानिक तरीकों से पहचान के लिए डीएनए प्रोफाइलिंग और डिजिटल पोर्टल्स का उपयोग करने के दिये निर्देश !
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्री गणेश पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग,श्री गणेश भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कि कामना,त्योहार और उत्सव हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने मे है महत्वपूर्ण !