September 25, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने अवैध नशे पर किया कड़ा प्रहार,अवैध मादक पदार्थो के साथ महिला सहित 02 नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से लाखो रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद.,!

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार )देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

 

इसी क्रम में कोतवाली पटेल नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक – 24/09/2026 को चेकिंग के दौरान 01 नशा तस्कर राहुल नाथ को 11 ग्राम अवैध स्मैक तथा तस्करी में प्रयुक्त बलेनो कार के साथ तथा दिनांक – 25/09/2026 01 महिला नशा तस्कर कलावती उर्फ कैला को 10.72 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पटेल नगर क्षेत्र में अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।

 

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग अलग अभियोग पंजीकृत किये गए।

 

गिरफ्तार अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में वे मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो गए थे तथा उक्त स्मैक को वे थोड़ी थोड़ी मात्रा में नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को ऊंचे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने के फिराक में थे।

गिरफ्तार महिला नशा तस्कर पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुकी है।

 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

 

1- राहुल नाथ पुत्र गुलाब नाथ निवासी सपेरा बस्ती मोथरोवाला, थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र 32 वर्ष

 

2- कलावती उर्फ कैला पत्नी स्व० रणजीत सिंह निवासी राजीव नगर, चमनपुरी, थाना पटेल नगर, उम्र- 55 वर्ष

 

*बरामदगी:-*

 

1- 11 ग्राम अवैध स्मैक *(अभियुक्त राहुल नाथ के कब्जे से)*

2- 10.72 ग्राम अवैध स्मैक *( अभियुक्ता कलावती के कब्जे से)*

3- तस्करी में प्रयुक्त कार बलेनो संख्या UK 07FA-0601

 

*(बरामद मादक पदार्थो की अनुमानित कीमत 06 लाख 50 हज़ार ₹)*

 

*अपराधिक इतिहास अभियुक्ता कलावती:-*

1- मु०अ०सँ०- 13/25, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली पटेल नगर, देहरादून

 

 

*नोट – विगत 16 दिनों में कोतवाली पटेल नगर द्वारा नशा तस्करो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस अधिनियम के तहत 06 अभियोग तथा आबकारी अधिनियम के तहत 04 अभियोग पंजीकृत किये गए है, जिसमे लगभग 50 ग्राम अवैध स्मैक, 03 किलो अवैध गांजा, 140 बोतल अवैध देशी शराब तथा 18 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। नशा तस्करो के विरुद्ध पटेलनगर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।*

 

*पुलिस टीम:-*

 

1- उ०नि० आशीष कुमार, चौकी प्रभारी बाजार

2- उ०नि० ओमवीर सिंह

3- म०उ०नि० नीमा

4- कां० अरविंद

5- कां० विपिन कुमार

6- कां० अनिल सालार

7- कां०अनिल भंडारी

You may have missed

Share