
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विज़न को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्थों को अपने- अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29/08/2026 की रात्रि में थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान बाईपास फ्लाईओवर अंडरपास के पास से 01 संदिग्ध को रोककर पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम रिहान पुत्र नजम आलम निवासी मौहल्ला पठानपुरा खण्ड-04, देवबंद, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष बताया, तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से कुल 511 ग्राम चरस बरामद हुई।
अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध थाना नेहरु कॉलोनी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बरामद चरस को देवबंद, सहारनपुर से लेकर आना बताया गया, जिसे वह देहरादून में नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को बेचने की फिराक में था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में दिल्ली से जेल जाना प्रकाश में आया है
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
रिहान पुत्र नजम आलम निवासी मौहल्ला पठानपुरा खण्ड-04, देवबंद, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष।
*बरामदगी :-*
511 ग्राम अवैध चरस
*आपराधिक इतिहास :-*
1- मु0अ0सं0 – 259/24 धारा 8/20/29 NDPS Act, थाना क्राइम ब्रांच, दिल्ली
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 धनीराम पुरोहित, चौकी प्रभारी फव्वारा
2- हे0का0 सतेन्द्र कुमार
3- का0 राविन्द्र

More Stories
मुज़फ्फरनगर की थाना रामराज व एसओजी देहात की संयुक्त कार्यवाही, महिला से लॉकेट छीनने वाले 03 अभियुक्त दौराने पुलिस मुठभेड गिरफ्तार (पुलिस मुठभेड में 01 अभियुक्त हुआ घायल),आरोपियों के कब्जे से छीना गया लॉकेट, 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 चाकू व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर बिना नम्बर प्लेट बरामद ।
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 महिला नशा तस्करों सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों के कब्जे से 05 लाख रू0 अधिक अनुमानित मूल्य की 16.79 ग्राम स्मैक तथा 03 किलोग्राम गांजा हुआ बरामद,गिरफ्तार महिला अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुकी है जेल, अभियुक्ता के विरूद्ध पूर्व में भी दर्ज हैं कई अभियोग. !
महिला का उत्पीड़न कर उसे तीन तलाक देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार