
नगर निगम ऋषिकेश के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में गठित स्वयं सहायता समूह निकुंज द्वारा चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर निकुंज स्वयं सहायता समूह द्वारा स्वयं तैयार किए गए पौधे एवं कंपोस्ट खाद का उपयोग किया गया।शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त ऋषिकेश द्वारा जानकारी दी गई कि दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर निगम ऋषिकेश से जुड़ी हुई 22 स्वयं सहायता समूहो की 100 से अधिक महिलाओं को नर्सरी विकसित करने, कंपोस्ट खाद बनाने तथा अन्य विभिन्न विषयों में पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया है तथा इस क्षेत्र में काम करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


More Stories
रायपुर थाना क्षेत्र के आधोई वाला मे दीवार को लेकर ख़ूनी संघर्ष मे एक क़ी मौत, पुलिस ने मामले मे तहरीर लेकर कार्यवाही क़ी शुरू.!
नैनीताल पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत क़ी बड़ी कार्यवाही, अदालत के आदेश पर 18 वारंटीयों को गिरफ्तार कर भेजा जेल.!
कलयुगी बेटे ने अपने पिता को उतारा मौत के घाट,छोटी सी बात से नाराज होकर बाप को घोप दिया था चाकू.!