गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में नवनियुक्त जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शनिवार को कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नवनियुक्त जिलाधिकारी के पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी तिवारी 2017 यूके बैच के आईएएस अधिकारी है। इससे पूर्व वे कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के प्रबंधक निदेशक और नैनीताल जिले में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पद पर कार्यरत रहे।

More Stories
रायपुर थाना क्षेत्र के आधोई वाला मे दीवार को लेकर ख़ूनी संघर्ष मे एक क़ी मौत, पुलिस ने मामले मे तहरीर लेकर कार्यवाही क़ी शुरू.!
नैनीताल पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत क़ी बड़ी कार्यवाही, अदालत के आदेश पर 18 वारंटीयों को गिरफ्तार कर भेजा जेल.!
कलयुगी बेटे ने अपने पिता को उतारा मौत के घाट,छोटी सी बात से नाराज होकर बाप को घोप दिया था चाकू.!