राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। 17 अक्टूबर 2022 को ग्राम खण्ड मल्ला, पैठाणी निवासी श्रीमती लीलावती ने थाना पैठाणी में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके साथ फेसबुक पर ऑनलाइन शॉपिंग साइट से गूगल पे के माध्यम से सवा चार लाख रुपए से अधिक की साइबर धोखाधड़ी की गई है। पौड़ी पुलिस द्वारा साइबर ठगी के इस मामले में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त परवेज को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल दिया गया था। अभियोग में संलिप्त अमजद खान वर्ष-2022 से लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध पौड़ी न्यायालय द्वारा कुर्की वारंट भी जारी किया हुआ था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए थानाध्यक्ष पैठाणी को टीम गठित करने के आदेश पर गठित पुलिस टीम द्वारा फरार अभियुक्त उदाका, जिला मेवात, हरियाणा निवासी अमजद खान पुत्र आस मौहम्मद को पाबों चिपलघाट से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेशकर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दीपिका बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक राहुल सिंह, आरक्षी नवाब हैदर व धनंजय पंत शामिल थे।

More Stories
रोमियो बार मामला बनता जा रहा चर्चाओ का बाजार, बार को बंद करने खुद कप्तान लाठी लेकर पहुचे थे मौके पर,जन संघर्ष मोर्चा ने मामले को बड़े स्तर तक ले जाने की कही बात !
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिव समिति के बैठक का किया आयोजन, कुम्भ मेला वनाग्नि एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर दिये आवश्कत दिशा निर्देश !
देवभूमि के विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा मे श्रद्धालू बनकर पहुंच रहे बॉलीवुड के दिग्गज सितारे ,एसएसपी श्वेता चौबे की सक्रिय मॉनिटरिंग के बाद चारधाम यात्रा मे चल रहे सुचारु यातायात की बॉलीवुड स्टार ने की खुलकर तारीफ !