गैरसैण (चमोली)। मुख्य सचिव राधा रतूडी की अध्यक्षता में बुधवार को विधानसभा भवन भरारीसैंण गैरसैंण में व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग एवं पेयजल विभाग की विभिन्न योजनाओं को संस्तुति दी गई।
बैठक के दौरान राज्य के 840 सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में हाईब्रिड मोड में वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना के कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी के विकास खण्ड मोरी के मोरी नैटवाड़ सांकरी जखोल मोटर मार्ग (राज्य मार्ग सं. 48) का हॉटमिक्स/ एफडीआर तकनीक के माध्यम से सुदृढीकरण का कार्य (लम्बाई 42.15 किलोमीटर), मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधान सभा क्षेत्र विकासनगर के लम्बरपुर से लांघा मोटर मार्ग को डेढ़ लेन (5.50 मीटर) से दो लेन (सात मीटर) में डीबीएम एवं बीसी की ओर से चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य (लम्बाई 10 किलोमीटर) को भी संस्तुति प्रदान की गई। बैठक के दौरान पीएम ऊषा योजना के अन्तर्गत कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के विभिन्न भवन निर्माण, उच्चीकरण का कार्य को संस्तुति, जनपद ऊधमसिंहनगर के सितारगंज क्षेत्र में दुग्ध चूर्ण संयंत्र, आइसक्रीम संयत्र तथा कन्फैक्शनरी यूनिट के भवन निर्माण कार्य को संस्तुति एवं अमृत-2.0 ट्रांच-1 योजनान्तर्गत जनपद चम्पावत के बनबसा नगर की पेयजल योजना का पुर्ननिर्माण कार्य को भी संस्तुति प्रदान की गई। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, डॉ. पंकज पाण्डेय, रविनाथ रमन, महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी आदि मौजूद थे।

More Stories
देहरादून की रायपुर पुलिस ने कुछ घंटो मे ही कर दिया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पुलिस की चुस्ती के चलते 12 घंटे भी नहीं ले पाए चैन की सांस, तनख्वाह के विवाद के चलते आरोपी ने कर दीं थी महिला की हत्या, पुलिस ने हत्या के आरोप मे घर के नौकर को गिरफ्तार कर भेजा जेल.!
केंद्र सरकार के निर्देश पर कामगार महिलाओ की कार्यस्थल पर सुरक्षा को लेकर हुई अहम बैठक,
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त शातिर नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में, अभियुक्त के कब्जे से लगभग साढे 3 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 10.28 ग्राम स्मैक बरामद