-मुख्यमंत्री ने चमोली जिले के लिए की विभिन्न घोषणाएं
गोपेश्वर (चमोली)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चमोली जिले के नंदानगर विकास खं डमें स्थित कुरुड़ पहुंचकर तीन दिवसीय नन्दा देवी लोकजात मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मां नंदा के दर्शन कर पूजा अर्चना की एवं प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पारंपरिक मेले हमें हमारी संस्कृति के साथ अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के पौराणिक मेलों को संरक्षण करते हुए नए आयामों को जोड़कर भव्यता प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए विकास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में युवाओं के भविष्य को देखते हुए पारदर्शी भर्ती परीक्षाओं के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जहां एक ओर नकल विरोधी कानून बनाकर नकल पर प्रभावी रोक लगाई है, वहीं राज्य में भर्ती परीक्षाओं में नकल करवाने वाले सौ से अधिक दोषियों को जेल भेजने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कार्य प्रणाली का प्रतिफल है कि अब तक 16 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में सतत विकास का कार्य भी तीव्र गति से हो रहा है। जिसके कारण उत्तराखण्ड देश में सतत विकास में पहले पायदान पर खड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में बदरीनाथ और केदारनाथ का विकास किया जा रहा है।
मेले के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न घोषणा भी की। मुख्यमंत्री घोषणा में नंदानगर, नारायणबगड़ और देवाल में खेल मैदान निर्माण, प्राणमती नदी के दोनों तटों पर सुरक्षा कार्य, थराली के ढाडरबगड़ में बाढ़ सुरक्षा कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नंदा देवी लोकजात मेले को राजकीय मेला घोषित करने, नंदानगर चिकित्सालय को उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत करने की घोषणा भी की। इस अवसर पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, मंदिर समिति अध्यक्ष सुखबीर रौतेला, राकेश गौड़, मेला समिति अध्यक्ष रेखा देवी, प्रकाश गौड़, कृपाल सिंह, प्रमुख भारती फर्स्वाण, जिला पंचायत सदस्त नंदिता रावत, हरेंद्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

More Stories
एसएसपी अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख, नानकमत्ता पुलिस ने करीब 39 लाख रुपये की स्मैक के साथ एक शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, इलेक्ट्रॉनिक तराजू व मोटर साइकिल की बरामद.!
एसएसपी कुम्भ आयुष अग्रवाल ने कुम्भ मेला क्षेत्र का किया निरिक्षण,
देहरादून की रायपुर पुलिस ने कुछ घंटो मे ही कर दिया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पुलिस की चुस्ती के चलते 12 घंटे भी नहीं ले पाए चैन की सांस, तनख्वाह के विवाद के चलते आरोपी ने कर दीं थी महिला की हत्या, पुलिस ने हत्या के आरोप मे घर के नौकर को गिरफ्तार कर भेजा जेल.!