उत्तराखंड के रुद्रपुर में भारी बारिश के बाद सड़क पर रेंगता दिखा मगरमच्छ, लोगों में मचा हड़कंप……
रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर जिला मुख्यालय के पास भारी बारिश के बीच स्थानीय लोगों ने रोड पर एक मगरमच्छ को रेंगते देखा। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
बारिश के दौरान तराई में खटीमा, सितारगंज, नानकमत्ता और शांतिपुरी में मगरमच्छ का दिखना आम बात है। लेकिन अब मगरमच्छ ने जिला मुख्यालय रुद्रपुर में दस्तक दी है। तीन दिन में मगरमच्छ गंगापुर रोड पर स्थित कौशल्या कॉलोनी में नाले पर देखा गया था।
शुक्रवार की रात तीनपानी डाम पर विशालकाय मगरमच्छ सड़क पर बह रहे पानी में रेंगता नजर आया। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि अब नाले में पानी कम होने पर मगरमच्छ नहीं दिख रहा है। दोनों जगहों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़कर आबादी से दूर छोड़ने की मांग की है।


More Stories
दून पुलिस ने सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की साजिश की नाकाम, उत्तराखण्ड के सभी थानों को बम विस्फोट की धमकी देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
देहरादून में प्रिंस चौक के पास स्तिथ सीट कवर गोदाम में लगी भीषण आग
आपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर नशा तस्कर, अभियुक्त के कब्जे से लगभग 3 लाख रू0 से अधिक मूल्य की अवैध स्मैक बरामद