
जून का तपता महीना और आसमान से बरसती आग ने खुले आसमान के नीचे खडा होना मुहाल कर दिया है जिस देहरादून मे कुछ समय पहले तक पारा बमुश्किल 30 डिग्री पार करता था अब 40 डिग्री तक पहुंच गया है जिसका सबसे ज्यादा असर अपना और अपने परिवार का पेट पालने के लिए सडक किनारे ठेली लगाकर सामान बेचने वालो पर सबसे ज्यादा पडता है इन्ही मजलूमो की विपदा को देखते हुए आज मंगलवार को हर्षल फाउंडेशन ने कोलागढ रोड पर गर्मी से बचाव के लिए रेहड़ी वालों को छाते वितरित किए इतना ही नही संस्थ के लोगो ने ठंडे पानी की छबिल लगाकर आसमान से बरसती आग से लोगो को राहत दिलाई हर्षल फाउंडेशन के पदाधिकारी ने बताया कि संस्था का 100 लोगो को छाते देने का विचार है, 2 दिन बाद फिर छाते दिए जायेगे आज लगने वाली छबिल में करीब 1500 से ज्यादा लोगों की सेवा की गई, हर्बल फाउंडेशन ने छातो के साथ साथ गर्मी से बचाव के लिए लोगो को सिर पर रखने के लिए तौलिये भी वितरित किए इस अवसर पर रमा गोयल, ब्रिगेडियर बहल, पुनीत मित्तल, अशोक गुप्ता, राम कुमार संगल, दीपक सिंघल, राम गोपाल, कर्नल मिन्हास, राजेश सिंघल, मन मोहन शर्मा, अनुपम शर्मा, के के अग्रवाल, के एम अग्रवाल,विनोद सिंघल, सुनील अग्रवाल, सिंधु गुप्ता, अंजू अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, कविता अग्रवाल, बबिता गुप्ता, रुचि गुप्ता, गुलशन सरीन, अर्चना सिंघल आदि सदस्यो ने जनसेवा मे भाग लिया।

More Stories
हिन्दू समाज के खिलाफ विवादित पोस्ट करने वाले आरोपी को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार,
देश और विदेशो मे धूमधाम से मनाया गया रक्षा बंधन का त्यौहार, बहनो ने भाईयों के हाथो पर राखी बांध कर भाई की लम्बी उम्र होने की कि कामना.!
हरिद्वार पुलिस ने रजवाहे पर मिले अज्ञात शव की सुलझाई गुथी ,शराब के नशे में हुए विवाद और पैसों के लेनदेन और शराब पीते हुए की वीडियो बनाने के चलते दोस्तों ने दोस्त की ले ली थी जान , हरिद्वार की बाहदराबाद पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल.!