उत्तरप्रदेश के 9 विधायक अब देंगे इस्तीफा, सभी सीटों पर होगा उपचुनाव, जानिए वजह……
लखनऊ: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद इस चुनाव में कई ऐसे नेताओं ने लोकसभा का चुनाव लड़ा जो मौजूदा समय में विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य थे. अब लोकसभा की सदस्यता मिलने के बाद ये लोग उत्तर प्रदेश की विधानसभा और विधान परिषद की सदस्यता के साथ मंत्री पद से भी इस्तीफा देंगे.
जिसके बाद इन सीटों पर उपचुनाव होना लगभग तय है।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे. अखिलेश मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से विधायक हैं. सपा के अवधेश प्रसाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, वो फैजाबाद की मिल्कीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. सपा के लालजी वर्मा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, वो अंबेडकर नगर की कटेहरी विधानसभा सीट से विधायक हैं. सपा के जियाउर रहमान बर्क विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, वो मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट से विधायक हैं।
भाजपा के ये नेता देंगे इस्तीफा
भाजपा के अनूप वाल्मीकि प्रधान विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, वो अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से विधायक हैं. बीजेपी के अतुल गर्ग विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, वो गाजियाबाद विधानसभा सीट से विधायक हैं. बीजेपी के प्रवीण पटेल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, वो फूलपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. योगी सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद विधान परिषद सदस्य की सदस्यता से दिया इस्तीफा, वो योगी सरकार में पीडब्ल्यूडी विभाग में कैबिनेट मंत्री हैं
रालोद के चन्दन चौहान विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, वो मीरापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. निषाद पार्टी के विनोद कुमार बिंद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, वो मिर्जापुर जिले की मझवा विधानसभा सीट से विधायक हैं. यानी देखा जाए यूपी के 9 विधायक और एक एमएलसी अपने पद से इस्तीफा देंगे. इसके बाद इन सभी 9 विधानसभा की सीटों पर उपचुनाव होना तय माना जा रहा है।


More Stories
एसपी रुद्रप्रयाग निहारिका तोमर ने सोनप्रयाग पहुंचकर किया यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण,वीकेंड के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में होने वाली अपेक्षित वृद्धि के दृष्टिगत प्रभावी पुलिस व भीड़ प्रबन्धन करने के दिए गए निर्देश, हर श्रद्धांलु को सुरक्षित दर्शन कराकर वापस भेजना हमारी पहली प्राथमिकता – निहारिका तोमर sp रुद्रप्रयाग !
एसएसपी अजय गणपति की कुशल रणनीति का असर, पुलभट्टा पुलिस ने घर में हुई लाखों की चोरी का किया खुलासा,चोरी के जेवरात सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 01 विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में !
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने सूचना विभाग में प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाने के जारी किये निर्देश।