गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की बदरीनाथ विधान सभा में कांग्रेस के विधायक राजेंद्र भंडारी के भाजपा में शामिल होने के बाद इस सीट पर उप चुनाव होना तय है। जिसको देखते हुए कांग्रेस पार्टी की सक्रियता बढ़ती जा रही है। पार्टी के पदाधिकारियों की ओर से लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के साथ बैठकों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने न्याय पंचायत बैरागना के देवलधार, पवलीधार, क्यार्की में बैठक कर पार्टी को मजबूत कर आगामी उप चुनाव के लिए तैयार रहने की बात कही।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लखपत बुटोला ने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में जन सरोकारों की पार्टी है। उन्होंने कांग्रेस के युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय के बारें में भी आम जनमानस को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में लोग मंहगाई, बेरोजगारी से त्रस्त हैं। बेरोजगार दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। अग्निवीर योजना से नौजवानों का भविष्य अधर में है। महिलाओं का उत्पीडन हो रहा है। भाजपा ने आमजनमानस का जीना दुभर कर दिया है। शिक्षित बेरोजगारों का भविष्य बर्वाद कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी संगठन को मजबूत करने को कहा। तथा अपने बूथ और संगठन को मजबूती देने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा की जनविरोधी नीतियों मंहगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीडन, अग्निवीर योजना को बूथ स्तर पर घर-घर तक ले जाने को कहा। आगामी विधानसभा के उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ भाजपा को मुंहतोड़ जबाव देकर पार्टी को जीत दिलाने को कहा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत,मंडल अध्यक्ष, भगत कनियाल, रवींद्र बर्त्वाल, अब्बल भंडारी, नगर अध्यक्ष अनुजाति महिला विनीता प्रकाश, ब्लाक महिला अध्यक्ष पूनम रावत, क्यार्की, प्रधान गीता डिमरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी बिष्ट आदि मौजूद थे।

More Stories
अब यूआरसीएमएस पोर्टल से घर बैठे बनाये अपना राशन कार्ड, राशन कार्ड बनाने की पूरी विधि जानने के लिए खबर को लिंक करें !
एसआईआर को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दलों की हुई अहम बैठक,29 मई से शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया, कार्मिको को मिलेगा प्रशिक्षण,8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण अभियान होगा तेज,14 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रथम ड्राफ्ट, 11 सितंबर तक दावे, आपत्तियों का निस्तारण,15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, !
श्री श्री बालाजी सेवा समिति का सरहानीय प्रयास लगातार जारी, समिति 8 निर्धन कन्याओ के विवाह की कर रही है तैयारी, रविवार के दिन कन्याओ को जरुरत का सामान देकर करेँगे विदाई !