गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ विधान सभा में चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और जनसंपर्क जारी है। गुरूवार को पार्टी की ओर से दशोली विकास खंड के मैठाणा न्याय पंचायत के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जनसंपर्क किया गया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लखपत बुटोला ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी वह पार्टी है जो जनता की हर समस्या के समय उनके साथ खड़ी नजर आती है।
कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो भाजपा मंहगाई कम करने और बेरोजगारी दूर करने के नाम पर सत्ता में आयी थी सत्ता पाते ही सब भूल कर स्वयं के विकास में लग गई। नतीजा यह हो रहा है कि जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी कांग्रेस पार्टी बेरोजागरी, मंहगाई, युवा न्याय, नारी सम्मान, किसान सम्मान, श्रमिक सम्मान की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बदरीनाथ विधान सभा में उप चुनाव होने वाले है जिसकी दोषी भी भाजपा ही है। ऐसे में भाजपा को सबक सीखाने के लिए सभी लोगों को एक जुटता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियों को बूथ स्तर से लेकर हर घर तक पहुंचाना होगा ताकि अधिक से अधिक लोग भाजपा की जनविरोधी नीतियों को समझ सके। इस मौके पर कई युवाओं और ग्रामीणों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष महिला ऊषा रावत, ब्लाक महिला अध्यक्ष पूनम रावत, शशि देवी, ब्लाक महामंत्री गब्बरसिंह रावत, रामलाल, पुष्पा देवी आदि ने अपने विचार रखे।

More Stories
वैश्विक संकट के बीच राष्ट्रहित में एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी की अनूठी पहल,ईंधन संरक्षण का दिया संदेश, बड़े वाहन को छोड़ मोटरसाइकिल से निकले एसएसपी नैनीताल,आमजन से छोटे वाहनों, सार्वजनिक परिवहन एवं पैदल चलने की अपील !
सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में डीएम सविन बंसल का औचक निरीक्षण; निरिक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताओं का हुआ बड़ा खुलासा, उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को भेजी संस्तुति !
देहरादून की ANTF टीम ने शातिर नशा तस्कर दिलशाद को किया गिरफ्तार, टीम ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे नशे की गोलियां और केप्सूल किये बरामद,पकड़ा गया आरोपी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बना रहा था नशे का शिकार !