देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के तलोर पदमला गांव के रागुडी तोक में स्थित सागिला नाग मंदिर के कपाट विधिविधान से पूजा-अर्चना के बाद ग्रामीणों के दर्शनार्थ खोले गए्। गांव के लोगों ने नाग देवता की सामुहिक पूजा अर्चना प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली की मनोकामना की।
गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा के शुभलग्नानुसार सागिला नाग देवता को कैल और पिंडर नदी के पावन जल से स्नान करवाया गया। पंडित हंसा प्रसाद मिश्रा ने मंदिर में वेद पाठी मन्त्रोंच्चारण कर यज्ञ हवन कर मंदिर के कपाट भक्तो के दर्शनार्थ खोले। मंदिर के पुजारी केदार सिंह रावत ने देव नृत्य कर फल फूल प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर व्यापार संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह रावत, कलम सिंह रावत, प्रताप सिंह, नरेंद्र रावत, रणजीत सिंह, गोपाल सिंह, भरत सिंह, खुशाल सिंह, केदार सिंह, भरत सिंह समेत युवक मंगल दल और महिला मंगल दल के लोग मौजूद थे।
क्या है मान्यता
मान्यता है कि अपने आप को श्रेष्ठ करने के लिए सागिलानाग और वैधानाग के बीच शर्त लगी की जो कैल और पिंडर के संगम में स्नान कर पहले अपने मठ में पहुंच कर पहले शंख बजायेगा वही विजयी माना जायेगा। लेकिन संगम से स्नान करते समय सागिला नाग अपनी धोती संगम पर भूल गया ओर फिर रागुडी नामक स्थान पर वापस धोती लेने लौट रहा था तभी वैधा नाग ने अपने मठ से शंख बजा दी और गुस्से से सागिलानाग ने विशालकाय पत्थर को अपने फन से कस दिया। यहां पर आज भी उस पत्थर पर निशान मौजूद हैं। नाग को मनाने के लिए ग्रामीण बुद्ध पूर्णिमा को कपाट खोल कर गांव की रिद्धि सिद्धि के लिए पूजा प्रार्थना करते हैं।

More Stories
वैश्विक संकट के बीच राष्ट्रहित में एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी की अनूठी पहल,ईंधन संरक्षण का दिया संदेश, बड़े वाहन को छोड़ मोटरसाइकिल से निकले एसएसपी नैनीताल,आमजन से छोटे वाहनों, सार्वजनिक परिवहन एवं पैदल चलने की अपील !
सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में डीएम सविन बंसल का औचक निरीक्षण; निरिक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताओं का हुआ बड़ा खुलासा, उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को भेजी संस्तुति !
देहरादून की ANTF टीम ने शातिर नशा तस्कर दिलशाद को किया गिरफ्तार, टीम ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे नशे की गोलियां और केप्सूल किये बरामद,पकड़ा गया आरोपी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बना रहा था नशे का शिकार !