देहरादून
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने सोमवार को मर्चुला में बस दुर्घटना पर गहरा शोक प्रकट करते हुए हादसे में काल कवलित लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
कांग्रेस के मुख्य मीडिया समन्वय राजीव महर्षि ने यहां जारी वक्तव्य में कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों व घायलों को तत्काल ज़रूरी मदद पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों व परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क व परिवहन व्यवस्था बदहाल है। लोग असमय काल कवलित हो रहे हैं।सड़कों की बदहाल स्थिति के कारण लोग जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं। इस दशा में तत्काल सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हादसे में घायल लोगों को उच्चतम इलाज मुहैया कराया जाना चाहिए।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा