गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ विधान सभा के विधायक राजेंद्र भंडारी के लोक सभा चुनावों से पहले भाजपा का दामन थामने के लिए रिक्त हुए विधायक के पद पर उप चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस का बैठकों का दौर जारी है। पार्टी के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक उन्हें सक्रिय करने में जुट गये है।
रविवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लखपत बुटोला ने दशोली विकास खंड के दोगड़ी, कांडई, गैर, टंगसा, कठूर, बमियाल में कांग्रेस के जुड़े लोगों तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें उप चुनाव के लिए अभी से सक्रिय होते हुए कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीणों को पार्टी की रीति नीति के बारे में बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आम लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज हर आदमी मंहगाई, बेरोजगारी के साथ ही तमाम परेशानियों से जुझ रही है। वर्तमान समय में सत्ता में काबिज सरकार उनकी ओर ध्यान न देकर उन्हें धर्म और जाति के आधार पर बांटने का प्रयास कर रही है। लेकिन जनता अब सब समझने लगी है। इस मौके पर कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, कुंवर सिंह भंडारी, भगत कनियाल, अनुजाति ब्लाक अध्यक्ष प्रताप लाल, सेवानिवृत्त बीईओ डीएल टम्टा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दर्शन भारती, जयपाल एडवाल, नरेन्द्र राणा, पूर्व प्रधान हेमा देवी, सोबत सिंह बिष्ट, वीना, लीला, रेखा, कमला, सरिता, जुपली आदि मौजूद थे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री
प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत जामुनवाला में जंगल के अन्दर कूडे के ढेर के पास मिला महिला का, हत्या की आशंका के मद्देनजर जांच में जुटी पुलिस
एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस ने चलाया अभियान, स्कूली छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को यातायात के नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की उपयोगिता के संबंध में किया जागरूक