
*मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन* द्वारा *उत्तराखंड जैन समाज के संस्थापक अध्यक्ष एवं भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय श्री सुरेश चंद जैन जी* की स्मृति में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बल्लूपुर (नगर क्षेत्र देहरादून) के छात्र-छात्राओं को ठंड से बचने के लिए ट्रैक सूट वितरण कार्यक्रम *किशन नगर मे दीप लोक स्थित श्री राम मंदिर* आयोजित किया गया।
*कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के चेयरमैन श्री सचिन जैन जी ने की*।
*कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि महेंद्र भट्ट (प्रदेश अध्यक्ष भाजपा) ने की उन्होने अपने विचार रखते हुए कहा कि मानवाधिकार संगठन जिस तरह से सामाजिक सेवा में बढ़-चढ़कर उत्कृष्ट कार्य और जरूरतमंद लोगों तक पहुंच कर उनको सहायता प्रदान करता है वह सराहनीय है और मैं भी जहां तक हो सकेगा संगठन को पूरा पूरा सहयोग करूंगा जो मेरे से सहायता हो पाएगी मैं हमेशा उसके लिए तत्पर रहूंगा कार्यक्रम में व्यस्तता बनी रहती है लेकिन जो कार्य मानवाधिकार के द्वारा किए जा रहे हैं मेरे व्यस्ततम समय में से इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मिलित होने का पहले भी मन था लेकिन आज वह सौभाग्य मिला। सुंदर कार्यक्रम के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों को बधाई शुभकामनाएं ।
*श्री लोकेश जैन जी( महामंत्री उत्तराखंड जैन समाज )* अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन लगातार कई वर्षों से सामाजिक कार्यों में संलग्न है जिसमें बढ़-चढ़कर कार्य करता है और हम उसमें अंशदान कर स्कूली बच्चों को उज्जवल भविष्य की ओर प्रेरित करते हैं आज यह कार्यक्रम स्वर्गीय श्री सुरेश चंद जैन जी की स्मृति में उनको समर्पित करके उनको शत-शत नमन करता हु।
*डॉक्टर एस फारुख जी (एम डी हिमालय ड्रग्स कंपनी )* जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन की गतिविधियां मैं काफी समय से देखता रहा हूं और वह हर क्षेत्र में हर वर्ग के व्यक्ति को हर संभव सहायता पहुंचाता है जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ साक्षर भारत अभियान के तहत अनगिनत कार्यक्रम करके संगठन अपनी एक अलग जगह बनाए हुए हैं।
इस अवसर पर कैंट विधायक कविता कपूर जी ने संगठन के सभी पदाधिकारियों को सफल कार्यक्रम की बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना देते हुए शिक्षा की ओर ध्यान अग्रसर करने का आशीर्वाद दिया
*अति विशिष्ट अतिथि श्री गौरव जैन (डायरेक्टर कोर इंटरनेशनल स्कूल )* । अपने विचार रखते हुए कहा कि हम सब की मेहनत हम सब के द्वारा किया गया सहयोग तभी सीधा जब यह बच्चे ध्यान लगाकर पढ़ाई में अपना उत्तम मुकाम हासिल करेंगे यह बच्चे हमारे देश का भविष्य है जिनसे देश का निर्माण होगा।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने किया।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार सुनील अग्रवाल लच्छू गुप्ता, मंडल अध्यक्ष भाजपा सुमित पांडे, जितेंद्र डंडोना, प्रमोद गुप्ता, अतुल कपूर, एसपी सिंह, अनिल आनंद, हरिओम ओमी, रचना जैन, पुनीत बग्गा, अभिषेक शर्मा, चंद्र सागर उनियाल, नवल थापा, अनिल बांगा, हरीश कटारिया, संदीप जैन , आदिति जैन, अंजलि राणा राजेश चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।


More Stories
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में अवैध नशे के खिलाफ टिहरी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 1.020 किलोग्राम चरस के साथ हिमाचल प्रदेश के निवासी युवक को किया गिरफ्तार. बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये. !
उधमसिंह नगर क़ी रुद्रपुर पुलिस ने शराबी कार चालक को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी ने पहले मारी बेलेरो मे तक़्कर फिर धारदार हथियार से कर दिया था हमला, घायल व्यक्ति का हायर सेंटर मे चल रहा है इलाज आरोपी हवालत के अंदर कर रहा आराम.!
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज, निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई