
राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून नमो ऐप जिला संयोजक एवं वार्ड 59 गुजराड़ा मानसिंह से पार्षद के प्रबल दावेदार शाकुल उनियाल ने डांडा खुदानेवाला के प्रार्थमिक विद्यालय में 1 से 5वी कक्षा के छात्रों को कॉपी और स्टेशनरी सामग्री वितरण की शाकुल उनियाल ने बबच्चो को संबोधित करते हुए कहा का लगभग 200 वर्षो तक अंग्रेजो ने हमारे देश पर शासन किया। इन 200 वर्षो में कई बार वीर क्रांतिकारियों द्वारा लड़ाईयां लड़ी गई और कई आंदोलन किए गए, जिसमे न जाने कितने ही वीर शहीद हुए। कई वर्षो तक जद्दोजहद करते करते 15 अगस्त 1947 को हमे आजादी मिली।साथ ही उनियाल ने बच्चो को शिक्षा की ओर प्रेरित करते हुए कहा “पढ़ेगा भारत तो बढ़ेगा भारत” और आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं।
इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य राजेश्वरी थपलियाल, अध्यापिका रेखा पांडे,मधु तिवारी,पूर्व प्रधान नवी हसन, संदीप शर्मा एवं वार्ड के वरिष्ठ नागरिक आदि मौजूद रहे।


More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा