-स्वयं सेवियों की ओर से एकत्र कूड़े व प्लास्टिक को नपा को सौंपा
गोपेश्वर (चमोली)। जिला युवा कल्याण विभाग चमोली के सौजन्य से महाविद्यालय गोपेश्वर के स्वयंसेवियों ने 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया।
मंगलवार को इस अभियान को हरी झंडी दिखाते हुए प्राचार्य प्रो. कुलदीप सिंह नेगी ने कहा कि उच्च हिमालय में स्थित बुग्याल क्षेत्र काफी संवेदनशील होते हैं इसलिए यहां पर प्लास्टिक कचरा पर प्रतिबंध लगना चाहिए। साहसिक अभियान के संयोजक युवा कल्याण अधिकारी चमोली दीपक बिष्ट ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के तहत इस बार चोपता, तुंगनाथ, चंद्रशिला ट्रेक को चुना गया है ताकि वहां पर आने वाले तीर्थयात्री पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील हो सके। अभियान के तहत स्वयं सेवियों ने चोपता से तुंगनाथ होते हुए चंद्रशिला तक बिखरे हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का वृहद मात्रा में एकत्रीकरण किया एवं निस्पादन हेतु जमा कूड़े को नगर पालिका परिषद गोपेश्वर को जमा किया। अभियान के दौरान स्वयं सेवियों ने स्वच्छता शपथ ली एवं तीर्थयात्रियों से तीर्थों में सफाई बनाए रखने का आव्हान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बंदना लोहनी, डॉ. डीएस नेगी, डॉ. भावना मेहरा, डॉ. गुंजन माथुर, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनीष रावत आदि मौजूद थे।

More Stories
सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में डीएम सविन बंसल का औचक निरीक्षण; निरिक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताओं का हुआ बड़ा खुलासा, उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को भेजी संस्तुति !
देहरादून की ANTF टीम ने शातिर नशा तस्कर दिलशाद को किया गिरफ्तार, टीम ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे नशे की गोलियां और केप्सूल किये बरामद,पकड़ा गया आरोपी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बना रहा था नशे का शिकार !
मुज़फ्फरनगर पुलिस ने शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से अवैध हथियार हुआ बरामद, पुलिस पार्टी पर फायर कर होना चाह रहा था फरार, पुलिस की गोली ने बदमाश को भेज दिया अस्पताल !