
*आज राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा जनपद भर में भव्य रूप से सामूहिक राष्ट्रगीत गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।* इस अवसर पर जे. आर. जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा पुलिस लाइन चंबा में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक चंबा द्वारा पुलिस कार्यालय में उपस्थित पुलिस बल को राष्ट्रगीत के गायन हेतु प्रेरित करते हुए स्वयं भी कार्यक्रम में सहभागिता की गई। इसी क्रम में, जनपद के समस्त कोतवाली, थाना, कार्यालय एवं शाखाओं में भी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” का सामूहिक रूप से गायन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगीत गाकर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण का संदेश दिया। राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” के रचयिता प्रख्यात उपन्यासकार, कवि, पत्रकार एवं राजनेता स्व. बंकिम चन्द्र चटर्जी को इस अवसर पर नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया गया। उनके द्वारा रचित यह राष्ट्रगीत हम सभी को राष्ट्रभक्ति, त्याग, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर टिहरी पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति निष्ठा एवं एकता के संकल्प को दोहराया और देश की सेवा में समर्पित रहने का प्रण लिया।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, *लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं सांस्कृतिक आयोजन: मुख्यमंत्री