उत्तराखंड के गर्जिया देवी मंदिर परिसर की दुकानों में हुए अग्निकांड पर सीएम ने जताया दुःख, जाँच के आदेश दिए…..
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद नैनीताल के रामनगर स्थित गर्जिया देवी मंदिर परिसर की दुकानों में हुए अग्निकांड की घटना के प्रति दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने घटना से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी नैनीताल को घटना के कारणों की जांच के भी निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए की धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसकी भी कारगर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्र पर्व के दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना में किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए भी आवश्यक प्रबंधन पर ध्यान दिया जाए।


More Stories
दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैरागीवाला हत्या कांड में मुख्य आरोपी सहित 3 अभियुक्तो को हरियाणा से किया गिरफ्तार, अब तक कुल 9 अभियुक्तों को किया जा चुका है गिरफ्तार
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विकासनगर तथा कालसी पुलिस ने गुम हुए 2 लाख रू0 से अधिक कीमत के मोबाइल फोन को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश