उत्तराखंड में आज भी जमकर बरसेंगे मेघ, देहरादून समेत तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट……
देहरादून: मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
देहरादून समेत राज्य के तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश के तीव्र दौर होने की संभावना जताई गई है। जबकि चार जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है।
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। येलो अलर्ट के तहत तीनों जनपदों में बारिश के तीव्र दौर होने के साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
इसके अलावा चमोली, अल्मोड़ा, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं, आने वाले कुछ दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में कहीं भारी तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना रहेगी।


More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक