भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मेयर सुनील उनियाल गामा राजपुर विधानसभा के विधायक खजानदास के साथ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी का मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के सफल चुनाव प्रचार से लौटने के उपरांत स्वागत एवं अभिनंदन किया। उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री की देश में बढ़ रही लोकप्रियता के परिणाम स्वरूप उनके द्वारा लिए गए सराहनीय निर्णयों से व कुशल नेतृत्व के कारण संपूर्ण भारतवर्ष में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले माननीय मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया।
माननीय प्रधानमंत्री जी के कथन को 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा इस कथन को प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी कार्यशैली से जनता के बीच भलीभांति चरितार्थ कर रहे हैं ।हमें अपने प्रदेश के सम्मानित मुख्यमंत्री एवं देश के सम्मानित प्रधानमंत्री जी के ऊपर आज पूरा उत्तराखंड अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रहा है।
इस शुभ अवसर पर महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के उपलक्ष में माननीय मुख्यमंत्री जी को हस्त निर्मित पेंटिंग सप्रेम भेंट की।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त