सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
उत्तराखण्ड के नैनीताल स्थित चार्टन लॉज में एक दोमंजिला मकान भूस्खलन की चपेट में आने का हृदयविदारक वीडियो सामने आया है। तड़के सवेरे हुए भूस्खलन से क्षेत्र में अन्य घरों को भी खतरा हो गया है।
नैनीताल में मल्लीताल के चार्टन लॉज इलाके में आज तड़के सवेरे एक भूस्खलन हुआ जिसके बाद इसके पीछे के क्षेत्रों में बने घरों में दरारें आ गई। दरारें धीरे धीरे बढ़ती चली गई और अंत में घर के नीचे का हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे से पहले घरवालों ने समय रहते मकान को खाली करवा दिया था। अब आसपास के घरों को भी खाली कराया जा रहा है। दोमंजिले मकान में दर्जनभर कमरे थे जिसके स्वामी का अबतक कोई सही जानकारी नहीं दे सका है। घटना का एक वीडियो बन गया है जिसे देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए हैं। इस मकान के गिरने के बाद आसपास बने मकानों में भी दरारें आ गई हैं और मकान टेढ़े हो गए हैं।
इस भूस्खलन का एक कारण क्षेत्र में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में जे.सी.बी.और भारी भरकम ड्रिलर मशीनों का चलना भी माना जा रहा है।
प्रशासन और पुलिस खतरे की जद में आए मकानों को खाली कराने के लिए मुनादी भी कर रहा है। प्रशासन प्रभावित परिवारों के रहने की व्यवस्था के साथ भूस्खलन क्षेत्र में पानी रिसाव रोकने के लिए तिरपाल डाल रहा है।

More Stories
रुद्रप्रयाग पुलिस ने बेस कैंप केदारनाथ में किया भण्डारे का आयोजन, डोली के साथ वापस लौट रहे श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भण्डारे का प्रसाद।
हरिद्वार क़ी बाहदराबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकडे गये आरोपी के कब्ज़े से चोरी के 10 दो पहिया वाहन किये बरामद, पकड़ा गया आरोपी अपने नशे क़ी लत को पूरा करने के लिए देता था वाहन चोरी क़ी घटना को अंजाम, शातिर चोर पहले भी वाहन चोरी मे खा चूका है जेल क़ी रोटियां.!
कैंची धाम के पास दुःखद सड़क हादसा,हादसे मे वाहन चला रहे युवक क़ी दर्दनाक मौत, SDRF ने चार घायलों को गंभीर हालत मे पहुंचाया अस्पताल, बरेली से कैंची धाम जा रहे थे श्रद्धांलु !