
देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की बहनों को रक्षाबन्धन के दिन तोहफा दिया है। रक्षाबन्धन के दिन महिलाओं को प्रदेश के अन्दर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत-प्रतिशत छूट दी गयी है और इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए है।
शासन स्तर पर गत वर्ष की भांति वर्ष 2022 में रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अन्दर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।
अतः इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अन्दर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान कर निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने का कष्ट करें। उक्त सुविधा के फलस्वरूप आने वाले व्ययभार की प्रतिपूर्ति शासन द्वारा की जायेगी ।

More Stories
उत्तराखंड की उधमसिंह नगर पुलिस ने ऑटो मोबाइल शॉप मे सेंध मारने वाले बरेली निवासी इकराम को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के पास से बड़ी मात्रा मे चुराया गया सामान किया बरामद !
तोल्यू डाडां रिखणीखाल के पास हुई बस दुर्घटना, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला बाहर, दुर्घटना मे घायल चार लोगो को उपचार के लिए भेजा अस्पताल !
एसएसपी देहरादून से प्रभावित नन्ही बालिका ने कप्तान से मुलाक़ात,कोमल हाथो से फूलो का गुलदस्ता देकर पुलिस की दिन रात सेवा करने का जताया आभार !