भिकियासैंण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भिकियासैंण पहुंचकर विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल के भाई तथा भिकियासैंण के ब्लॉक प्रमुख रहे स्वर्गीय सतीश नैनवाल के पीपलपानी संस्कार में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने स्व. सतीश नैनवाल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान कर परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सतीश नैनवाल सामाजिक सरोकारों से जुड़े एक सक्रिय जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार शोक की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

More Stories
जिस भू माफिया और गैंगस्टर को ढूंढ रही थी उत्तरप्रदेश की चीता पुलिस ,देहरादून की राजपुर पुलिस ने 25 हज़ारी शातिर भू-माफिया को गिरफ्तार कर लिखी दीं ताबीर ,पकडे गये आरोपी ने बुजुर्ग NRI महिला के नाम ज़मीन की कर दीं थी फ़र्ज़ी रजिस्ट्री,पकड़ा गये आरोपी पर करीब दो दर्ज़ेन मुकदमे पहले से है दर्ज़,उत्तराखंड पुलिस ने शातिर को दबोच कर खिला दीं जेल के रोटियां.!
बम की धमकी के बाद नगर पालिका परिसर कराया गया खाली,बम स्क्वॉड, पुलिस, साइबर सेल और खुफिया एजेंसियों ने खांगला पूरा परिसर ; छानबीन में नहीं मिला कोई संदिग्ध विस्फोटक सामान !
देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से चोरी के तीन मोबाइल और अन्य कीमती सामान किया बरामद,आरोपी ने अपनी बीमारी का इलाज़ कराने के लिए दिया था चोरी की घटना को अंजाम.!