अंशुल मित्तल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर शाम महाराणा प्रताप स्टेडियम, देहरादून पहुंचकर 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अब तक की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय खेल हेतु उत्तराखंड आ रहे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हमारे राज्य के लिए एक बड़ा अवसर है। हम सभी ने मिलकर इसे ऐतिहासिक बनाना है। पूरा देश 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ का इन्तजार कर रहा है, और हम इस आयोजन के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, डीजीपी श्री दीपम सेठ, विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पाण्डेय, आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप, उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

More Stories
देहरादून की रायपुर पुलिस ने चोरी की दो घटनाओ का किया खुलासा, चोरी को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की गई ज्वेलरी की बरामद, पकडे गए आरोपी घरो मे पेंट पुताई की आड़ मे देते थे चोरी की घटनाओ को अंजाम !
नैनीताल की काठगोदाम पुलिस ने नशे की जड़ पर किया कड़ा प्रहार, पुलिस ने भारी मात्रा मे अवैध के साथ दिलशाद को किया गिरफ्तार,अवैध स्मैक की मंडी बन चुके बरेली से लाकर टम्पू चलाने की आड़ मे करता था अवैध स्मैक की सप्लाई ,आरोपी से पकड़ी गई अवैध स्मैक की कीमत है करीब 17 लाख, नैनीताल पुलिस ने अब तक करीब सवा चार करोड़ रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद,
एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे की कुशल रणनीति का मिला सकारात्मक परिणाम, लक्ष्मण झूला पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार,बांग्लादेशी सनीउर रहमान सत्यसाधू बन कर कर रहा था तीर्थ नगरी ने निवास !