
जनपद उधमसिंहनगर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक रुद्रपुर ( CO CITY ) श्रीमती अनुषा बडोला का चयन International Visitor Leadership Program (IVLP) for Women in Law Enforcement Agency ट्रेनिंग कार्यक्रम हेतु अमेरिकी दूतावास ( US embassy) द्वारा किया गया,
उपरोक्त कार्यक्रम में सम्पूर्ण भारत से मात्र 7 महिला पुलिस अधिकारीयो का हुआ है चयन l
यह ट्रेनिंग कार्यक्रम पूर्ण रूप से अमेरिका सरकार द्वारा आयोजित है।
महिला पुलिस अधिकारी United States of America में जाकर करेंगे प्रतिभाग l
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा भी की गई है तारीफ l*
*उन्होंने कहा है यह हमारी उधम सिंह नगर पुलिस के लिए गर्व का विषय है l*
ऐसी प्रतिष्ठित ट्रेनिंग में उत्तराखंड की महिला पुलिस अधिकारी श्रीमती अनुषा बडोला का चयनित होना यह उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है एवं महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है l
कानून प्रवर्तन में महिलाओं के लिए नेतृत्व की चुनौतियों पर चर्चा करने, सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करने और वर्तमान और उभरते आपराधिक मुद्दों को संबोधित करने के लिए रणनीति विकसित करने के लिए प्रतिभागी वरिष्ठ अमेरिकी महिला कानून प्रवर्तन समकक्षों के साथ जुड़ेंगे। कार्यक्रम का लक्ष्य भारतीय कानून प्रवर्तन में महिला अधिकारियों के समूह को विकसित करना है।

More Stories
खनन अधिकारी की नाक के नीचे खोह नदी में पट्टे की आड़ में खनन माफिया खुलेआम कर रहे हैं पट्टे से बाहर जाकर अवैध खनन — गहरे गड्ढे और नदी के किनारे खोदकर निर्धारित मापदंडों का किया जा रहा है खुला उलंघन — एक ही रवने पर कई-कई चक्कर भरकर दो दर्जन से अधिक ट्रेक्टर ट्राली नदी का सीना चीर सरकार पर लगा रही हैं प्रतिदिन लाखों का चूना !
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण जागरूकता रथ को किया रवाना,7 जुलाई तक चलेगा अभियान, बीएलओ घर-घर जाकर कर रहे गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन,डीएम आशीष चौहान का आवाहन-शुद्ध मतदाता सूची के लिए सक्रिय सहयोग करें नागरिक.!
चौथी पास जुनैद ने सरकार को लगा दिया दस करोड़ रुपयों का चुना, पूर्व विधायक शाहनवाज़ राणा के खाते मे पहुंच रही थी जालसज़ी की रकम,