देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरबंस कपूर मेमोरियल सामुदायिक भवन, गढ़ीकैंट देहरादून में स्व. श्री हरबंस कपूर की 80वीं जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने स्व. हरबंस कपूर के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा स्व. हरबंस कपूर हम सभी के लिए प्रेरणादायक थे और उनकी कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देती रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. हरबंस कपूर ने अपने जीवन में सदैव समाज और जनता के हितों को सर्वोपरि रखा। उनका पूरा जीवन जनता और अपने लोगों के लिए समर्पित रहा है। विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने स्व. कपूर के साथ बिताए पलों को साझा करते हुए कहा कि वे सादगी और संवेदनशीलता के प्रतीक थे। उन्होंने प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया और राज्य के विकास से जुड़े हर विषय पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़े।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्व. हरबंस कपूर को नमन करते हुए कहा कि स्व. कपूर एक आदर्श जननेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण जनसेवा को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कपूर, उनके राजनीतिक गुरु थे और आज वे जिस भी स्थान पर हैं, उसमें कपूर साहब का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि हरबंस कपूर का राज्य के विकास में उनका योगदान सदैव अनुकरणीय रहेगा।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, दायित्वधारी श्याम अग्रवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
रुद्रप्रयाग पुलिस ने बेस कैंप केदारनाथ में किया भण्डारे का आयोजन, डोली के साथ वापस लौट रहे श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भण्डारे का प्रसाद।
हरिद्वार क़ी बाहदराबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकडे गये आरोपी के कब्ज़े से चोरी के 10 दो पहिया वाहन किये बरामद, पकड़ा गया आरोपी अपने नशे क़ी लत को पूरा करने के लिए देता था वाहन चोरी क़ी घटना को अंजाम, शातिर चोर पहले भी वाहन चोरी मे खा चूका है जेल क़ी रोटियां.!
कैंची धाम के पास दुःखद सड़क हादसा,हादसे मे वाहन चला रहे युवक क़ी दर्दनाक मौत, SDRF ने चार घायलों को गंभीर हालत मे पहुंचाया अस्पताल, बरेली से कैंची धाम जा रहे थे श्रद्धांलु !