
भारतीय जैन मिलन महिला शाखा “चेतना” द्वारा आज तीज उत्सव मनाया गया । चकरोता रोड स्थित एक होटल में बहुत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नीरू जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज सेवी और शिक्षा विध् श्रीमती प्रेरणा मित्तल वेगा ज्वेलर्स रही। और निर्णायक की भूमिका प्रेरणा मित्तल,पूजा जैन,वाटिका गुप्ता ने निभाई। संस्था की अध्यक्ष सारिका जैन मंत्री दीपाली जैन कोषाध्यक्ष पल्लवी जैन जैन ने स्वागत गीत गाकर सभी सदस्य महिलाओं का स्वागत किया । रीना सिंघल ने मुख्य अतिथि का जीवन परिचय पढ़कर बताया। कुमारी यशिका जैन ने सावन के गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया । रीना सिंघल एवम क्षमा अग्रवाल ने पति और पत्नी की मीठी मीठी नोक झोंक पर हास्य प्रहसन प्रस्तुत किया। सारिका श्रुति एवम रिचा ने शिव पार्वती के गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। मालती जैन एवम ललतेश जैन ने जेठानी देवरानी पर हास्य नाटिका प्रस्तुत की। सारिका जैन और दीपाली जैन ने
“नया और पुराने जमाना” हास्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
महिलाओं की तीज क्वीन प्रतियोगिता चार ग्रुप में आयोजित की गई,जिसमे 16 श्रृंगार एवम ड्रेस कोड भी रखा गया था।अलग अलग आयु वर्ग में तीज क्वीन का चुनाव किया गया। श्रीमती प्रेरणा मित्तल वेगा ज्वेलर्स ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया,पुरुस्कार भी वेगा ज्वेलर्स की तरफ से प्रायोजित थे।तंबोला,सरपराइज गेम वन मिनट गेम कराए गए तंबोला के पुरुस्कार संध्या जैन की तरफ से प्रायोजित थे।
सभी महिलाओं को श्रीमती रीना जैन झलक जैन अरिहंत पेकर्स ने सुहाग पिटारी दी । सावन के फिल्मों गीतों पर अनेक महिलाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया,पूरा माहौल सावन के गीतों और नृत्य से आनंदमय हो गया।अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।
तीज क्वीन की विजेता निम्न प्रकार रही।
1 .55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में राजनी जैन,मालती जैन
2. 45से55 आयु वर्ग में रेणु जैन,बबीता जैन
3. 35से45आयु वर्ग में निधी जैन, शेफाली जैन
4. लक्की ड्रा द्वारा सामूहिक दीपाली जैन,संध्या जैन,सुनीता जैन
5. अतिथि रितिका जैन,पूजा पुरी

More Stories
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने त्योहारों से पहले मिलावट पर प्रहार, 350 किलो संदिग्ध पनीर-मावा नष्ट* *मिठाई की दुकानों से लेकर ऑनलाइन स्टोर तक छापेमारी, काजू कतली, सोन पापड़ी और मिल्क केक के नमूने जांच को भेजे.!
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित की गई परेड,पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा पुलिस कर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ,लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के द्वारा राष्ट्र की एकता के लिए दिए गए योगदान को किया याद,उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस कर्मियों को पुलिस डिस्क और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित.!
हरिद्वार, भीमगोड़ा बैराज से जलस्तर बढ़ने पर टापू पर फंसे 30 से 35 लोगों का SDRF ने संयुक्त अभियान चलाकर किया सकुशल रेस्क्यू.!