उत्तराखंड में 16 साल पहले लापता हुए दिल्ली के परिवार की तलाश में हरिद्वार पहुंची CBI, जानें पूरा मामला…..
हरिद्वार: राकेश पाहुजा निवासी सेक्टर-16 रोहिणी दिल्ली अपनी पत्नी वीना पाहुजा, पुत्री प्रीति, बेटे पारस, भतीजी प्रियंका भसीन के साथ जून 2008 में हरिद्वार आए थे। यहां पहुंचने के बाद उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गए थे।
साल 2008 में नगर कोतवाली क्षेत्र में लापता हुए दिल्ली के एक परिवार की मामले की जांच को लेकर सीबीआई की टीम हरिद्वार पहुंची। यहां घटना से संबंधित जानकारी के लिए स्थानीय लोगों के साथ ही समाचार पत्रों के कार्यालय में भी संपर्क किया। हालांकि पुलिस से इस मामले में सीबीआई ने संपर्क नहीं किया है।
जानकारी के मुताबिक, राकेश पाहुजा निवासी सेक्टर-16 रोहिणी दिल्ली अपनी पत्नी वीना पाहुजा, पुत्री प्रीति, बेटे पारस, भतीजी प्रियंका भसीन के साथ जून 2008 में हरिद्वार आए थे। यहां पहुंचने के बाद उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गए थे। कार सहित परिवार के लापता होने पर परिजनों ने यहां पहुंचकर हंगामा भी किया था
गंगनहर का भी जलस्तर कम कर खोजबीन की गई थी, मगर परिवार का कुछ पता नहीं चला था। काफी दिन तक यहां रहने के बाद परिजन वापस चले गए थे। नगर कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज हुई थी, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका था। बाद में पुलिस को जांच बंद करनी पड़ी थी।
अब इस मामले की जांच दिल्ली सीबीआई की टीम ने शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा का कहना है कि इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। क्योंकि टीम ने उनसे कोई संपर्क नहीं साधा है।


More Stories
मर्दाना कमजोरी का इलाज़ करने वाले डॉक्टर सम्राट को किया गिरफ्तार, इंसान के भेष मे शैतान ने नाबालिक दलित लड़की का अपहरण कर बलात्कार की घटना को दिया था अंजाम, अब बाबा की पुलिस पॉस्को और sc st एक्ट मे जेल भेजकर करेगी मर्दाना कमजोरी का इलाज करने वाले डॉक्टर का इलाज़,
देहरादून पुलिस परिवार को लगा बड़ा झटका, मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा का ह्रदय घात से हुआ निधन, एसएसपी देहरादून ने अधीनस्थ अधिकारीयो और कर्मचारियों संग बालम सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दीं अंतिम विदाई !
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!