हल्द्वानी। नैनीताल- हल्द्वानी राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार एक पेड़ में अटक गई जिससे वाहन चला रहे राजीव लाल साह की जान बच गई।
नैनीताल में ज्योलीकोट के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक नंबर बैंड के पास देर शाम एक आई10(10)कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार तकरीबन एक सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। नैनीताल निवासी कार चला रहे 56 वर्षीय राजीव लाल साह घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस कर्मियो ने घायल को उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्लीताल निवासी राजीव अपनी आई10 कार से शाम पांच बजे हल्द्वानी से नैनीताल को जा रहे थे, जब उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। कार एक पेड़ के सहारे अटक गई, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिसकर्मी चनीराम, दीपक जोशी, विपिन चंद्र ने स्थानीय लोगों की मदद से रैस्क्यू किया।

More Stories
देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक शातिर स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों की अवैध स्मैक की बरामद,पकड़ा गया आरोपी सब्ज़ी बेचने की आड़ मे करता था अवैध स्मैक का कारोबार.!
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन,सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक.!
देहरादून में आयोजित हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय एसईएडीएफकॉन, विशेषज्ञों ने मधुमेह एवं हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर किया मंथन