*मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025* को साकार करने के लिए प्रहलाद नारायण मीणा एस0एस0पी0 नैनीताल* द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद में वृहद स्तर पर अभियान चलाकर नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने तथा नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिस आदेश के क्रम में *डॉ जगदीश चन्द्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल(नोडल अधिकारी ANTF नैनीताल)*, सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी भवाली* के पर्यवेक्षण तथा उमेश कुमार मलिक, प्रभारी निरीक्षक भवाली* के नेतृत्व में *ANTF तथा थाना भवाली पुलिस टीम* द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान भवाली क्षेत्र के रामगढ़ नथुआ खान रोड काफलधारी मोड़ के पास से *अभियुक्त देवेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र प्रताप सिंह बिष्ट निवासी ग्राम लॉशज्ञानी, थाना भवाली, जनपद नैनीताल उम्र 25 वर्ष* को *962.17 ग्राम चरस* के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध *कोतवाली भवाली* में *FIR NO- 06/25 धारा 8/20 NDPS Act* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पुलिस टीमः-*
*1.* उप निरीक्षक मोहन सिंह ANTF
*2.* उप निरीक्षक गुलाब सिह कम्बोज चौकी प्रभारी रामगढ़ कोतवाली भवाली।
*3.* कांस्टेबल सोनू सिंह ANTF

More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!